BREAKING: रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    BREAKING: Bomb threat to Ranchi Collectorate, security agencies on alert |BREAKING: रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और कोतवाली DSP तुरंत मौके पर पहुँच गए हैं. कोतवाली DSP के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है. 

    समाहरणालय परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हर प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस साइबर सेल की टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच जारी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.



    Related News