Breaking : सोनपुर मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से हुए कई लोग घायल, नजदीकी अस्पताल में चल रहा इलाज   

    Breaking : सोनपुर मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से हुए कई लोग घायल, नजदीकी अस्पताल में चल रहा इलाज   

    सोनपुर(SONPUR): सोनपुर मेले में आज बड़ा हादसा हुआ है. जहां झूला टूट जाने से कई लोग घायल हो गए हैं. वहीँ मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ, जब कई लोग झूले का आनंद ले रहे थे. इसी बीच झूले का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे झूले पर चढ़े लोग अचानक नीचे गिर गए. जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है. तत्काल मेले में मौजूद लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

    वहीँ प्रशासन की तरफ से भी राहत का काम शुरू कर दिया गया है. तत्काल मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. जिससे राहत कार्य में कोई परेशानी नहीं है. हालांकि घटना कैसे हुई? इसका आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं पता चल पाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news