BREAKING: स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी को ACB ने 20 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Chatra, Jharkhand
    BREAKING: स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी को ACB ने 20 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    चतरा (CHATRA): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को एक अहम कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. चतरा जिले के जिला आयुष मेडिकल ऑफिसर (DAMO) डॉ. राम प्रकाश वर्मा को एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपये की घूस लेते समय पकड़ा है. 

    इस कार्रवाई की शुरुआत टंडवा में पदस्थापित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रिया कुमारी की शिकायत से हुई. उन्होंने एसीबी को बताया था कि डॉ. राम प्रकाश वर्मा उनके एक शासकीय कार्य को आगे बढ़ाने के बदले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे. रिश्वत देने के बजाय डॉ. प्रिया ने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी. 

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों की गोपनीय जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाने की योजना बनाई. तय रणनीति के अनुसार डॉ. प्रिया कुमारी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर डॉ. वर्मा के कार्यालय पहुंचीं और जैसे ही डॉ. वर्मा ने पैसे स्वीकार किए, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. 

    एसीबी ने आरोपी अधिकारी के पास से केमिकल लगे नोट भी बरामद किए हैं. गिरफ्तारी के बाद डॉ. राम प्रकाश वर्मा से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news