Breaking : भीषण बस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत, जानिए कहां हुआ ये हादसा

    Breaking : भीषण बस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत, जानिए कहां हुआ ये हादसा

    टीएनपी डेस्क: पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा कि एक यात्री बस फिसलकर गहरी खाई में गिर गई. जिससे  20 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं.

    इस घटना के मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा गिलगित-बाल्टिस्तान के डायमर जिले में सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी इलाके में हुआ, जब बस रावलपिंडी से गिलगित जा रही थी. अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और राजमार्ग के किनारे बहने वाली सिंधु नदी के किनारे जा गिरी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 43 यात्री सवार थे. घायलों को चिलास अस्पताल ले जाया गया. सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव कार्य में मदद की गई. मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय उलेमा ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से दुर्घटना की खबर की घोषणा की और लोगों से घायलों के लिए रक्तदान करने का आग्रह किया.

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित इन सभी ने शोक व्यक्त किया

    गिलगित बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबर खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फारक ने कहा कि दुर्घटना के बाद चिलास अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news