नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,पहले की तरह एक दिन और एक ही पाली में ली जाएगी BPSC परीक्षा 

    नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,पहले की तरह एक दिन और एक ही पाली में ली जाएगी BPSC परीक्षा 

    पटना(PATNA): आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की समस्या पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के साथ बैठक की. बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पूरी स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने सभी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया है. इसके बाद इस संदर्भ में निर्णय लिया गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पूर्व की तरह एक दिन एवं एक पाली में ही ली जाएगी. 

    यह था मामला 

    बता दें कि 8 मई को पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी और क्वेश्चन पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द हो गयी थी. अब आयोग ने उसी परीक्षा को 20 सितंबर और 22 सितंबर को 2 दिन में लेने का निर्णय लिया था. साथ ही परीक्षा के रिजल्ट को परसेंटाइल सिस्टम में लागू करने की बात कही थी. इस बात को लेकर छात्र काफी नाराज थे और कई दिनों से इनका विरोध प्रदर्शन भी जारी था. कल भी यानि बुधवार को छात्र पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच विरोध प्रदर्शन शांत करवाने पहुंची पुलिस के साथ छात्रों की झड़प भी हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज बरसाना शुरू कर दिया था. इस मामले में छात्रों का कहना था कि जब परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया था तब मेरिट के बेसिस पर सेलेक्शन की बात कही गयी थी. अब बीच परीक्षा में नियम का बदलाव  हो रहा है जो उचित नहीं है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news