BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ोदा में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, 8 फरवरी तक करें अप्लाई   

    BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ोदा में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, 8 फरवरी तक करें अप्लाई   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बैंक ऑफ बड़ोदा (Bank of Baroda) में वैकेंसी निकाली गई है.  ये वैकेंसी सिक्योरिटी ऑफिसर ( Security officers) के पदों पर निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ोदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी 2024  है. 

    शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification) 

    बैंक ऑफ बड़ोदा में भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री का होना जरूरी है. साथ ही कंप्यूटर कोर्स या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स हो.

    आयु सीमा(Age Limit)

      इं पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. 

    आवेदन शुल्क(Application Fee)

    आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. 

    चयन प्रक्रिया(Selection Process)

    बता दें कि उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन, साइकोमेट्रिक टेस्ट और अन्य टेस्ट के आधार पर होगा. ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन या फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.

    इसके बाद ‘Current Opportunities'लिंक पर क्लिक करें. 

    फिर  “Recruitment of Security officers on regular basis Advt. no. BOB/HRM/REC/ADVT/2024/01” के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. 

    इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें. 

    अब मैनेज गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें

    फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

    अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले कर रख लें 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news