भागलपुर में नाव पलटी, खेत से घर वापस लौट रहे छह लोग गंगा में डूबे, तीन की मौत, तीन लापता 

    भागलपुर में नाव पलटी, खेत से घर वापस लौट रहे छह लोग गंगा में डूबे, तीन की मौत, तीन लापता 

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जिले में देर शाम एक बड़ी घटना घटी. जहां लोगों से भरी नाव गंगा में पलट गई.  नाव में आधा दर्जन लोग सवार थे. जिसमें डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं. घटना कलबलिया घाट की है. जहां पर खेत से लौटने के दौरान देर शाम यह हादसा हुआ. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक तीन लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया गया है. वहीं अभी भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर प्रशासन नहीं पहुंची. जिसको लेकर आक्रोश है.

    बताया जा रहा है कि गंगा में पानी अधिक होने के कारण तीन लोग गंगा में बह गए हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन जारी है. लेकिन घंटों बाद तीन लोगों का कोई अता पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. काफी संख्या में कलबलिया घाट पर लोगों की भीड़ जुटी है. देर शाम हो जाने के कारण तीनों लोगों को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन नहीं पहुंची है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news