किशोरी की अश्लील तस्वीर बना मनचलों ने किया ब्लैकमेलिंग, परेशान किशोरी ने की खुदकुशी

    किशोरी की अश्लील तस्वीर बना मनचलों ने किया ब्लैकमेलिंग, परेशान किशोरी ने की खुदकुशी

    नालंदा(NALANDA): नालंदा में किशोरी की अश्लील तस्वीर बना कर दो मनचलों पर ब्लैक मेलिंग करने का मामला सामने आया है. इससे परेशान होकर रविवार की देर शाम किशोरी ने जहर खा लिया. जिसे आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए. जहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जहां देर रात किशोरी की मौत हो गई. 

    बदमाशों ने 5 लाख की डिमांड की 

    मामला बिहार थाना क्षेत्र का है. किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को दो बदमाश  स्कूल से पीछा करते हुए कोचिंग तक जाते थे. बदमाशों के द्वारा उनकी बेटी की अश्लील तस्वीर बना ली गई एवं  5 लाख की डिमांड की जाने लगी. इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बदमाश उनकी बेटी पर शादी का दबाव बनाता था. जब उनकी बेटी के द्वारा मना किया जाने लगा तो वीडियो वायरल करने और माता पिता को सारी बात बता देने की धमकी देता था. बदमाशों के द्वारा लगातार उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था. मना करने पर बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट भी की. इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. 

    मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद 

    किशोरी के पास से उसके माता-पिता को एक चिट्ठी भी मिली है जिसमें लिखा है कि मेरी वजह से आप लोगों की काफी बदनामी हो रही है इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं इसके लिए वह 2 लड़के ही दोषी हैं. दरअसल मनचलों ने दोस्ती के बहाने किशोरी की कुछ इंटिमेट तस्वीर और वीडियो बना लिया.  जिसके बाद से उस पर शादी का दबाव और नहीं तो पिंड छुड़ाने के लिए 5 लाख रुपये की डिमांड करने लगा. बदमाश पिछले 8 महीनों से किशोरी को परेशान कर रहा था. किशोरी डर से घर वालों को कुछ नहीं बता रही थी, क्योंकि उसकी पढ़ाई बंद हो जाती. बदमाश जब घर पर आकर किशोरी के माता-पिता के साथ मारपीट और मोहल्ले में हो हल्ला करने लगा जिसके उपरांत किशोरी ने बदनामी के डर से इतना बड़ा कदम उठाया. इस संदर्भ में बिहार थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश किराए पर रह रहे थे और जानकारी जुटाई जा रही है कि वह किन कारणों से किशोरी को परेशान किया करता था. मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उसने इन्हें दो युवकों को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news