भाजपा का रांची बंद: प्रतुल शाहदेव, भैरो सिंह, कामेश्वर सिंह सहित कई नेता पुलिस हिरासत में, सड़क पर उतरे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

    भाजपा का रांची बंद: प्रतुल शाहदेव, भैरो सिंह, कामेश्वर सिंह सहित कई नेता पुलिस हिरासत में, सड़क पर उतरे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

    रांची (RANCHI) :  रांची के कांके में दिनदहाड़े भाजपा नेता सह जिप सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज रांची बंद बुलाया है. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव, सामाजिक नेता भैरो सिंह, कामेश्वर सिंह सहित कई नेता पुलिस हिरासत में लिए गए है. वहीं प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज सुबह पुलिस ने बिना कोई कारण उनके घर से हिरासत में ले लिया है. भाई अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ आज शांतिपूर्ण रांची बंद का आह्वान है. आज रांची बंद रहेगा. पुलिसिया दमन से भी हमारा विश्वास नहीं टूटेगा.

    इसके साथ ही रांची बंद को सफल बनाने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सड़क पर उतर आए हैं. संजय सेठ रातू रोड में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

    बताते चलें कि बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर टायर जलाकर सड़कें जाम कर दी हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news