बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी सीएम नीतीश को यूपी से चुनाव लड़ने की दी सलाह, जानिए क्या कहा  

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी सीएम नीतीश को यूपी से चुनाव लड़ने की दी सलाह, जानिए क्या कहा  

    पटना(PATNA): बिहार के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 लाख पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं. रविवार से इसकी शुरुआत हुई. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसकी शुरुआत 11 हजार शुभकामना पोस्टकार्ड भेजने के साथ की. ये मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई के उपलक्ष्य में शुरू की गई है.   

    “जिसने भी फूलपुर से बीजेपी के खिलफ चुनाव लड़ा है उसकी जमानत जब्त हुई”

    संजय जयसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि मेरी शुभकामना है, उन्हें उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह भाषण दे रहे हैं लग रहा है वह प्रधानमंत्री बन चुके हैं और घोषणा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की बात उन्हें माननी चाहिए और नीतीश कुमार को वहां से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि जो भी उम्मीदवार फूलपुर से बीजेपी के खिलाफ चुनाव में गये हैं. उनकी जमानत तक जब्त हो गई है. हिंदुस्तान में अपनी छाप बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपी से चुनाव लड़ना चाहिए. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार का अपना खुद का रिकॉर्ड है. सीएम का 40 सीटों में 36 जगहों पर उनका जमानत जब्त हो चुका था.

    “तेजस्वी पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए”

    तेजस्वी यादव के ऊपर सीबीआई की कार्रवाई और कोर्ट में दिए अर्जी पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को धमकी देंगे और जांच एजेंसियों को धमकी देंगे तो क्या होगा. जमानत पर बाहर व्यक्ति अगर किसी को जान से मारने और ठंडा करने की धमकी देगा तो वह व्यक्ति कोर्ट जाकर क्या कहेगा. सीबीआई को धमकी दे रहे हैं तो सीबीआई ने जो कोर्ट में जाकर कहा वह क्या गलत कहा?

    बता दें कि सीबीआई के अधिकारियों के परिवार को लेकर तेजस्वी ने टिप्पणी की थी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जमानत पर छूटे हुए व्यक्ति के द्वारा इस तरह का भाषा उपयोग करना सरासर गलत है. और मेरा यह कहना है कि इस तरह के बयान के बाद तेजस्वी पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए.  

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news