बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने नीतीश पर कसा तंज, कहा पलटूराम की नीतियों पर ही चल रहे मणिपुर के विधायक 

    बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने नीतीश पर कसा तंज, कहा पलटूराम की नीतियों पर ही चल रहे मणिपुर के विधायक 

    पटना(PATNA): मणिपुर में जदयू के 5 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यंग्य किया है. उन्होंने कहा है कि पलटू राम जी मणिपुर के विधायकों ने आपके ही पलटू नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया है. आप बिहार में पलट कर बिहार के विकास की गाथा लिख रहे हैं और मणिपुर के विधायक पलट कर मणिपुर की गाथा लिख रहे हैं. चाहे बिहार की जनता हो या मणिपुर की जनता उन्होंने आपको देखकर वोट नहीं किया था. उन्होंने नरेंद्र मोदी को वोट किया था. आपके नक्शे कदम पर चलकर मणिपुर में आपके विधायक ने बीजेपी में जाने का फैसला किया है. आप तो बिहार को विनाश की ओर धकेलने के लिए महागठबंधन में गए हैं, लेकिन मणिपुर के विधायकों ने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया है. इससे  मणिपुर का विकास होगा. 

    यह भी पढ़ें:

    मणिपुर में JDU विधायक के पार्टी छोड़ने पर बोले ललन सिंह, बीजेपी धन बल का कर रही प्रयोग

    जदयू ने भी बीजेपी पर कसा तंज 

    बता दें कि मणिपुर में जिन पांच विधायकों का भाजपा में विलय हुआ है उनमें थंगमीबंद निर्वाचन क्षेत्र के विधायक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह, तिपैमिख के विधायक नगुरसंगलुर सनाटे, जिरीबाम के विधायक मोहम्मद अचब उद्दीन, वानखेई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक थंगजाम अरुणकुमार और विधायक एल.एम. चुराचांदपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. इस मामले को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बौखलाहट में है और उसके नेता घबराए हुए हैं. इसलिए इस तरह का काम कर रहे हैं. बीजेपी जदयू की चिंता न करे 2024 में अपनी चिंता करे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news