BJP का बिहार सरकार पर हमला, कहा- CM दिल्ली में बैठे हैं और डेंगू से जूझ रहा पटना

    BJP का बिहार सरकार पर हमला, कहा- CM दिल्ली में बैठे हैं और डेंगू से जूझ रहा पटना

    पटना(PATNA): बिहार में बढ़ते डेंगू के प्रकोप पर भाजपा ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. भाजपा कोटे से पूर्व सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री जिवेश मिश्रा ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में दशहरे के समय से ही डेंगू ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि आज के समय बिहार की राजधानी पटना में ऐसा कोई भी घर नहीं है, जहां डेंगू के मरीज ना हो. लेकिन, इन सभी से ना तो बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को कोई असर पड़ता है और ना ही बिहार के मुख्यमंत्री को.

    पटना की चिंता छोड़ दिल्ली में बैठे नीतीश

    जिवेश मिश्रा ने कहा कि दोनों के दोनों नेता बिहार में अपनी सत्ता कैसे बनी रहे. इसकी फिक्र में लगे हुए हैं और जनता को उनके बदहाल स्थिति पर छोड़ दिया है. पटना की चिंता छोड़ दिल्ली में बैठे हुए हैं, पटना के किसी भी कोने में देख ले फागिंग की कोई भी व्यवस्था नहीं है.



    Related News