गढ़वा(GARHWA) : गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के तसरार पंचायत के औरैया घाटी में ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद मोटरसाइकिल का टैंक ब्लास्ट कर गया और मोटरसाइकिल में आग लग गई. देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया.
जानकारी के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव का एक युवक अपने हीरो होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल से गढ़वा चिनिया खुथुवा मोड़ मुख्य सड़क होते हुए छत्तीसगढ़ अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी बीच औरैया घाटी में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक जिस पर पानी की टंकी लदी थी, उसने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और मौके से भागने में सफल रहा, जबकि युवक कुछ दूरी पर जाकर गिर गया. जिससे युवक को हल्की चोटें भी आईं. मोटरसाइकिल के गिरने से मोटरसाइकिल का टैंक ब्लास्ट कर गया और मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई.
रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+

