पटना(PATNA): बिहार में राजनीतिक पारी की शुरुआत की कवायत में जुटे प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा पर हैं. संगठन के साथ राजनीतिक विकल्प देने की तैयारी में जुटे प्रशांत किशोर लगातार जिला दर जिला दौरा कर रहे हैं. संगठन को राजनीतिक पार्टी की शक्ल देने के लिए प्रशांत किशोर ने प्रखंड स्तर पर कमिटी बनाना शुरू कर दिया है. इसी बीच चुनावी रणनीतिकार PK ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि पिछले दिनों बिहार में आये राजनितिक भूचाल के बाद अभी और भूचाल आना बाकी है. प्रशांत किशोर ने इशारों इशारों में बताया कि जिस तरह से बिहार की राजनीति 180 डिग्री पर घूमी है. अभी इसका और घूमना बाकी है. प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी किया कि बेशक बिहार में सरकार बदल गई है. लेकिन परदे के पीछे बड़ा खेल अभी भी चल रहा है. ऐसे में फिर से बिहार में कोई बड़ा उलटफेर हो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए.
यह भी पढ़ें
माओवादी के शीर्ष नेता विजय आर्या के कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी
किशोर ने जिले के 3 प्रखंडों में पॉलिटिकल कमिटी का किया गठन
प्रशांत किशोर ने वैशाली जिले के 3 प्रखंडों में पॉलिटिकल कमिटी का गठन किया है. पॉलिटिकल शुरुआत के इस मौके पर प्रशांत किशोर हाजीपुर पहुंचे. प्रशांत किशोर इस दौरान पहले आओ पहले पाओ का पॉलिटिकल ऑफर देते दिखे. प्रशांत किशोर ने कहा राजनितिक विकल्प देने और पॉलिटिकल पार्टी बनाने को लेकर कई लोग Wait & Watch की पॉलिसी पर हैं. कई लोग हैं जो उनकी पार्टी से जुड़ना तो चाहते हैं लेकिन अंतिम समय में फैसला लेना चाहते हैं. लेकिन उनकी पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट देगी जो उनकी पार्टी में पहले शामिल हुए हैं. बाद में शामिल होने वाले लोगों को मलाई काटने का मौका नहीं दिया जायेगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+

