Bihar the great family drama: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने फिर एक पोस्ट डाल ऐसी बात क्यों लिखी, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    Bihar the great family drama: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने फिर एक पोस्ट डाल ऐसी बात क्यों लिखी, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    Bihar : बिहार के "द ग्रेट फैमिली ड्रामे " में रोज कुछ ना कुछ ट्विस्ट  दिख रहा है.  लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन ट्विस्टों  के केंद्र में है.  पार्टी और परिवार से बेदखल हुए तेज प्रताप यादव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म  है.  कहा तो यहां तक जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अब बिहार में कोई नई पार्टी बना सकते है.  हालांकि इसकी पुष्टि के लिए अभी इंतजार करना होगा.  इसके पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक कार्यालय में प्रवेश करने का वीडियो अपलोड किया था.  उस कार्यालय में लालू प्रसाद और रावड़ी देवी की तस्वीर टंगी  हुई थी.  उसके बाद राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा शुरू हुई कि  चुनाव के पहले तेज प्रताप यादव कोई धमाका कर सकते है.  लेकिन घर और परिवार से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप के पक्ष में राजद  के कुछ नेता सामने आए और लालू प्रसाद से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया.  यह  मुद्दा फिलहाल ठंडे बस्ते  में चला गया है.  इस बीच 10 जून की रात 1:12 पर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक पर पोस्ट किया है.  तेज प्रताप यादव पार्टी और घर से बेदखल होने के बाद लगातार भावनात्मक  पोस्ट कर रहे है.  

    9 जून की रात फिर एक पोस्ट डाल आ गए है चर्चे में 

    9 जून की रात को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स  पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर पोस्ट की है.  इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव दीवार पर बनाई गई लालू प्रसाद की एक तस्वीर के नीचे खड़े नजर आ रहे है.  इसे शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है- अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी   ही नजदीक होगी.  इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव  अपने दोनों हाथ फैलाए पिता की फोटो के नीचे खड़े नजर आ रहे है.  इससे  पहले 7 जून को भी तेज प्रताप यादव ने एक पोस्ट किया था.  तेज प्रताप यादव ने लिखा था- सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही सदा विजय होता है, हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए.  सत्य का मार्ग कठिन जरूर है, पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है.  राजा हरिश्चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया.  पांडवों ने सत्य मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था.  

    पोस्ट वायरल होने के बाद परिवार में आ गया था भूचाल 

    बता दें कि बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में उस वक्त भूचाल आ गया था, जब तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हुई थी.  इसमें तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ नजर आए थे.  इसमें तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वह करीब 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में है.  हालांकि कुछ देर के बाद पोस्ट उनके फेसबुक अकाउंट से डिलीट कर दिया गया था.  पोस्टर वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सफाई दी थी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और किसी ने यह तस्वीर एडिट कर डाल दी थी.  उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश की गई है.  तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी.  हालांकि अभी दोनों के बीच तलाक  का मामला कोर्ट में है.  इस वायरल  पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया था.  तेज प्रताप यादव के भाई तेजस्वी यादव और बहन रोहिणी आचार्य ने भी पिता के एक्शन का समर्थन किया था. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news