बिहार के बेटे-बेटियों ने किया एवरेस्ट फतेह, दुनिया को दिया अपने हौंसले का परिचय  

    बिहार के बेटे-बेटियों ने किया एवरेस्ट फतेह, दुनिया को दिया अपने हौंसले का परिचय  

    नालंदा(NALANDA): बिहार की दो बेटी और एक बेटे ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है. एवरेस्ट फतेह हासिल करने वालों में बिहारशरीफ के अनिल गुप्ता की पुत्री प्रिया रानी, राजगीर के नई पोखर के रहने वाले पंकज कुमार के सुपुत्र गोपाल कुमार और जमुई के मधु दुबे की पुत्री निशा दुबे शामिल हैं.

    इन लोगों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की है. फतेह हासिल करने के बाद लौटे इन पर्वतारोहियों ने पूरी दुनिया को एक संदेश दिया है कि हौसले अगर बुलंद हो तो इंसान कुछ भी कर गुजर सकता है, इन लोगों ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news