Bihar News: आलू-प्याज पर रोक लगने से दुकानदार परेशान, पुलिस प्रशासन ने बिहार-बंगाल सीमा पर लगाया बैरिकेटिंग

    Bihar News: आलू-प्याज पर रोक लगने से दुकानदार परेशान, पुलिस प्रशासन ने बिहार-बंगाल सीमा पर लगाया बैरिकेटिंग

    पटना(PATNA) : ममता सरकार ने बंगाल से आलू और प्याज बिहार ले जाने पर रोक लगा दिया है. जिससे बिहार-बंगाल सीमा से सटे किशनगंज में आलू-प्याज व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इतना ही नहीं बिहार-बंगाल सीमा के रामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि बंगाल से बिहार आलू न ले जाया जा सके. जिसकी वजह से किशनगंज में व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.  आलू की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. जिसका सीधा असर गरीबों के पॉकेट पर पड़ रहा है.

    बता दें कि, किशनगंज सीमा से सटे बंगाल के रामपुर में आलू-प्याज की मंडी है, जहां से किशनगंज जिले में आलू प्याज की आपूर्ति होती है. 90 के दशक में बिहार-बंगाल सीमा पर आलू व्यापारियों ने दुकान खोला था और तब से व्यवसायी यहीं से कारोबार कर रहे हैं. लेकिन ममता सरकार के आदेश के बाद से व्यवसायी परेशान हैं. आलू मंडी में आलू-प्याज से भरी दर्जनों गाड़ियां खड़ी हैं, जिन्हें जिले के अलग-अलग हिस्सों में जाना है. लेकिन आदेशानुसार गाड़ियों को बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है.

    आलू व्यापारी संतोष ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा बेरीकेट लगा दिया गया है और गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है. ऐसे में यदि यही स्थिति रही तो आलू-प्याज के लिए किशनगंज में हाहाकार मच जाएगा. दूर-दराज से पहुंचे खरीददार भी परेशान हैं. वहीं, ग्राहकों का कहना है कि अगर ऐसी स्थिति रही तो दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी. जिससे गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा. कीमतें इतनी बढ़ रही हैं कि गरीब लोगों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया है. ऐसे में बिहार सरकार द्वारा अविलंब इस मामले पर संज्ञान लिए जाने की जरूरत है ताकि ग्राहकों और दुकानदारों की परेशानी कम हो सके.

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news