Bihar News:अररिया में आसमानी बिजली का कहर,ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत

    Bihar News:अररिया में आसमानी बिजली का कहर,ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत

    अररिया(ARARIA):बिहार के अररिया जिले में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है.जहा ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है.पूरा मामला नया टोला भाग कोहलिया का है, जहां बकरी बांधने गई बच्ची के ऊपर ठनका गिर गया.जिससे उसकी मौत हो गई.वही इस घटना में दो बकरी की भी मौत हुई है.

    पिछले तीन दिनों से हो रही है बारिश

    गौरतलब हो कि बीते तीन दिनों से सीमावर्ती अररिया में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है.

    परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    मृतक बच्ची की पहचान साक्षी कुमारी पिता अरुण मंडल के रूप में हुई है.इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.चिकित्सक मुन्ना कुमार ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची की मौत ठनका गिरने से हुई है.मामले में अग्रतर कारवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news