Bihar: नवादा में हैवानियत की हद पार, बदमाशों ने युवक को बोरे में बांधा फिर बाइक समेत जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    Bihar: नवादा में हैवानियत की हद पार, बदमाशों ने युवक को बोरे में बांधा फिर बाइक समेत जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    नवादा(NAWADA): बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने एक युवक को बोरे में बांधकर बाइक समेत उसे जला दिया है. घटना नवादा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीदी बीघा की है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

    घटना के संबंध में सदर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि, नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत खरीदी बीघा में एक बाइक पर मिले युवक के जले हुए शव के संबंध में सूचना मिली. बताया जा रहा है कि एक युवक को बोरे में बांध कर बाइक समेत उसे जला दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है. घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ जा रही है. FSL टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलित किया जा रहा है.  

    डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है. ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जल्द ही कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी.  

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news