Bihar News: देश में हो रहे ट्रेन हादसे पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा-इसके पीछे एक विशेष समुदाय का हाथ

    Begusarai, Bihar
    Bihar News: देश में हो रहे ट्रेन हादसे पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा-इसके पीछे एक विशेष समुदाय का हाथ

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देश में हो रहे ट्रेन हादसे के पीछे एक खास वर्ग को जिम्मेदार बताते हुए एक बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ बच्चे हथौड़ा लेकर रेलवे पटरी का ज्वाइंटर निकाल रहे हैं. ऊपर बैठे स्लीपर सेल के लोग इन बच्चों को डायरेक्शन दे रहे हैं. गिरिराज ने कहा कि भारत में हाल में जितनी भी ट्रेनें डिरेल हुई हैं उसके पीछे खास समुदाय का हाथ है. यह स्लीपर सेल आतंकवादियों का है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    अब नहीं खुलेगी राहुल गांधी, अखिलेश यादव की जुबान-गिरिराज सिंह

    गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी, लालू यादव और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन लोगों की जुबान क्यों बंद है? गिरिराज सिंह ने कहा कि अब तो बातें खुलने लगी हैं कि यह रेल हादसा नहीं, यह संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग है, भारत के रेल को और भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिश हो रही है. भारतीय रेल को बदनाम करने का काम हो रहा है. इस समय ना राहुल गांधी की जुबान खुलेगी, ना लालू यादव की जुबान खुलेगी, ना तेजस्वी यादव की और ना ही किसी टुकड़े-टुकड़े गैंग की जुबान खुलेगी. उनकी जुबान तब खुलेगी जब पॉलिटिकल टूरिज्म होगा. देश को यह सोचना पड़ेगा कि इतने लाखों किलोमीटर से भी ऊपर रेलवे लाइन है. यह हादसा वहीं क्यों हो रहा जहां मुसलमानों की आबादी होती है.

    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बताया स्लीपर सेल

    गिरिराज सिंह ने हमला करते हुए कहा कि ये लोग भारत को बांग्लादेश बना देना चाहते हैं, लेकिन पॉलिटिकल स्लीपर सेल की जुबान नहीं खुल रही है. अखिलेश यादव, राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव पॉलिटिकल स्लीपर सेल हैं. यह तभी बोलेंगे जब कोई हादसा होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news