Bihar News:बेखौफ शराब तस्करों ने दो चौकीदारों को घोंपा धारदार चाकू, हालत गंभीर, छापेमारी करने के दौरान किया हमला

    Gopalganj, Bihar
    Bihar News:बेखौफ शराब तस्करों ने दो चौकीदारों को घोंपा धारदार चाकू, हालत गंभीर, छापेमारी करने के दौरान किया हमला

    गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, रोजाना यहां संदीन वारदात हो रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल है, ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ शराब माफियाओं ने जंहा दो चौकीदार को चाकू मारकर घायल कर दिया. वहीं इसके बाद घायलों को चौकीदारों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.जहां दोनो की हालत गंभीर बताई जाती है. घटना माझागढ़ थाना के कोइनी गांव स्थित बच्चा बाबू के मेला परिसर की है.घायल चौकीदार का नाम रामबाबू यादव और बैजू शाह है.

    छापेमारी करने के दौरान किया हमला

     जानकारी के मुताबिक बीती रात माझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब तस्कर कोईनी गांव स्थित बच्चा बाबू के मेला परिसर में शराब की भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर मांझा के दोनो चौकीदार रामबाबू यादव और बैजू शाह मामले की जांच करने के लिए कोईनी मेला पहुंच गये. उसी दौरान शराब माफियाओं ने दोनों चौकीदारों को पकड़ कर उनके ऊपर चाकूओ से हमला कर दिया.गाड़ी लेकर सभी शराब तस्कर मौके से फरार हो गए.

    पढ़ें पुलिस ने मामले पर क्या कहा

    इस मामले में अभय कुमार रंजन ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिलने पर मंझा थाना से दो चौकीदारों पर शराब माफियाओं ने चाकू से हमला कर फरार हो गए.दोनो चौकीदारों को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.मंझा पुलिस रात में छापेमारी कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार सभी तस्करों से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है.बहरहाल गोपालगंज में शराब माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि कभी पुलिस तो कभी चौकीदार पर हमला कर घटना का अंजाम दे रहे है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news