Bihar News: एचपी गैस एजेंसी के संचालक को दफ्तर में घूसकर अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Bihar News: एचपी गैस एजेंसी के संचालक को दफ्तर में घूसकर अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

    सीतामढ़ी(SITAMARHI): बिहार में दिन-ब-दिन अपराधी बेखौफ अपराध कर रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. आए दिन कहीं न कहीं खुलेआम अपराधी किसी न किसी की जान ले रहे हैं या फिर लुटपाट जैसे कांड को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के सीतामढ़ी से भी सामने आ रहा है. जहां अपराधियों ने एक गैस एजेंसी संचालक दीपलाल को गोली मार दी है. घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलाही गांव की है.  

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, दीपलाल एचपी गैस एजेंसी संचालक है. सुबह जब वह अपने कार्यालय में थे तब बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. जख्मी दीपलाल को इलाज के लिए नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है. वहीं, घटना के बाद से आसपास तनाव का माहौल बन गया है.  

    बता दें कि, 2019 में एचपी गैस एजेंसी के संचालक दीपलाल से पैसों की रंगदारी की मांग की गई थी.  इधर, घटना के बाद सदर डीएसपी टू आशीष आनंद मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं. पुलिस ने जख्मी का बयान लिया है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है. जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news