Bihar News:बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा! गरीब मजदूर को थमाया 31 लाख का बिजली बिल, काटा कनेक्शन

    Bihar News:बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा! गरीब मजदूर को थमाया 31 लाख का बिजली बिल, काटा कनेक्शन

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR):बिहार के मुजफ्फरपुर जिला से बिजली विभाग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.जहां बिजली विभाग ने एक मजदूर को 31 लाख का बिजली बिल थमा दिया.जिसके बाद मजदूर के परिवार के होश उड़ गए.पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिला के पियर थाना क्षेत्र इलाके के सिमरा पंचायत के वार्ड संख्या- 9 का  है.यहां के एक गरीब मजूदर को बिजली विभाग ने 31 लाख का बिल दिया है.हैरानी की बात ये है कि ये बिजली बिल मात्र दो महीने का है.बिजली विभाग के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से मजदूर बेहद चिंतित है.इतना ही नहीं बिल जमा नहीं करने की वजह से बिजली भी काट दी गई है. 

    पढ़ें पीड़ित मजदूर ने क्या कहा

     पीड़ित शुभलाल सहनी ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से 31 लाख रुपए का बिल भेजा गया है और यह बिजली कनेक्शन मेरी पत्नी फूला देवी के नाम पर है.उन्होने बताया कि करीब दो महीने पहले विभाग की ओर से बिजली का स्मार्ट मीटर लगाया गया था.इसके कुछ दिन बाद तक घर में बिजली आती रही.तब एक दिन अचानक बिजली आनी बंद हो गई,पीड़ित शुभलाल सहनी ने बताया है कि 20 जून को 400 रुपये से रिचार्ज करने के बाद भी जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो बिजली विभाग में जाकर पदाधिकारी को बताया यह चला कि उनका करीब 31 लाख रुपये का बिल बकाया है. 

    उमस भरी गर्मी में जीने को मजबूर है मजदूर का परिवार

      मजदूर ने बताया कि उसके घर में मात्र 2 पंखा और तीन बिजली बल्ब का इस्तेमाल होता है.दो महीना पहले करीब 2600 रुपये का बिजली बिल बकाया था. अब ये फिर आखिर इतना बिल कैसे हो गया यह समझ से बाहर है,और इस उमस भरी इस गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से पूरा परिवार परेशान है.वहीं इस पूरे मामले में जानकारी के बाद हरकत में आई बिजली विभाग के जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अभिषेक रंजन ने बताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिली है।.एक मजदूर से लिखित आवेदन मांगा गया है और इस मामले की जांच करवाई जा रही है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news