Bihar: जनता दरबार के दौरान हुए हमले के बाद गिरिराज सिंह ने लगाया त्रिशूल का डीपी, कहा-हम किसी से डरने वाले नहीं, जानें और क्या कहा 

    Bihar: जनता दरबार के दौरान हुए हमले के बाद गिरिराज सिंह ने लगाया त्रिशूल का डीपी, कहा-हम किसी से डरने वाले नहीं, जानें और क्या कहा 

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी के विदेश यात्रा को लेकर निशाना साधा. कहा कि राहुल गांधी हमेशा विदेश जाते रहते हैं वह देश में रहते नहीं है. इसलिए उनका नाम विदेशी रख दिया जाए तो कोई दिक्कत नहीं है. जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने पर गिराराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने के प्रयास से वह चुनाव हो रहा है वहां खानदानी पार्टी का हमेशा राज रहा है. प्रधानमंत्री ने वहां पंचायत का भी चुनाव कराया और अब विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है.

    पढें जाति का जनगणना पर गिरिराज सिंह ने क्या कहा

    बिहार में जाति का जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव के विरोध प्रदर्शन पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह यादव का वोट लेते हैं और यादव का ही विरोध करते हैं. नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना कराया जिसमें एनडीए में भाजपा शामिल थी यहां सपोर्ट किया गया था.

    जनता दरबार के दौरान हमले पर क्या गिरिराज सिंह ने यह कहा

    गिरिराज सिंह पर कल हुए हमले के बाद डीपी में त्रिशूल लगाकर फोटो लगाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि त्रिशूल की रक्षा हम करेंगे और हमारी रक्षा त्रिशूल करता है इसलिए फोटो लगाया है. कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है और योगी ने सही कहा कि हिंदू बाटेंगे तो काटेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news