बिहार के नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने ग्रहण किया पदभार, 9 हजार नौकरियां देने की घोषणा की   

    बिहार के नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने ग्रहण किया पदभार, 9 हजार नौकरियां देने की घोषणा की

    पटना(PATNA): पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद नए कृषि मंत्री के रूप में कुमार सर्वजीत ने पदभार ग्रहण कर लिया. विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और किसानों को धन्यवाद दिया.

    बिहार के बारे में नेगटिव ना दिखाएं

    उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हम सब मिलकर बिहार के किसानों को ऊंचाई तक ले जाएंगे. बिहार की बनावट और जलवायु परिवर्तन दोनों चैलेंजिंग है. हम बेहतर काम करेंगे ये वादा है. उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि बिहार के बारे में नेगेटिव न दिखाएं.

    करीब 9 हजार नौकरियां देगा कृषि विभाग

    बिहार के लोगों को जो परेशानी होगी उन्हें हम, हमारे अधिकारी मिलकर दूर करेंगे. पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा अफसरों पर लगाये गए आरोप पर उन्होंने कहा कि कानून उनको दंडित करेगी. अब हमलोग नए सिरे से काम करेंगे, गड़बड़ियों को दूर करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि करीब 9 हजार के आसपास नौकरियां हमारा विभाग देगा.



    Related News