बिहार : अपहरण मामले में पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय  सिंह ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर

    बिहार : अपहरण मामले में पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय  सिंह ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर

    पटना(PATNA): बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह उर्फ मास्टर साहब ने आज दानापुर व्यवहार न्यायालय के अजय कुमार के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कार्तिकेय सिंह उर्फ मास्टर साहब को पटना उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत हो चुकी है. 

    आरोप है कि 2014 में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ कार्तिकेय व अन्‍य बिहटा में राजू सिंह का अपहरण करने गए थे. उसी मामले में बिहटा थाने में एफआइआर की गई थी. उसमें कार्तिक भी आरोपित बनाए गए. घटना के दौरान अनंत सिंह के काफिले की एक गाड़ी गुस्‍साए लोगों ने फूंक दी थी. अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट निकला था. उन्‍हें कोर्ट में सरेंडर करना था. लेकिन उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था. 



    Related News