बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा- सरकारी स्कूलों में दिल्ली मॉडल होगा लागू 

    बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा- सरकारी स्कूलों में दिल्ली मॉडल होगा लागू 

    पटना(PATNA):  बिहार में नए शिक्षा मंत्री के बनते ही ताबड़तोड़ बयान आने शुरू हो गए हैं. पदभार संभालते ही नए शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में दिल्ली का केजरीवाल मॉडल लागू होगा. जिसमें सभी शिक्षकों को योगदान देना होगा. चन्द्रशेखर ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती और लोकतंत्र की जननी रही है. इसलिए यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार सार्थक कदम उठाने जा रही है. दिल्ली के सरकारी स्कूल की व्यवस्था में वहां के सीएम केजरीवाल ने काफी सुधार किया है. उन्होंने कहा कि हमलोग भी दिल्ली मॉडल का अध्ययन करके यहां लागू करने की कोशिश करेंगे. इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग लिया जायेगा. नियमित क्लास के साथ ही प्रयोगिक क्लास के संचालन पर जोर दिया जाएगा और इस कार्य में जो शिक्षक साकारात्मक भूमिका निभायेगें सरकार भी उनके लिए कुछ बेहतर करेगी. इसमें सभी शिक्षकों को सहयोग कराना होगा. ताकि शिक्षा का बेहतर माहौल बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही दुनिया को बदलने का सबसे ताकतवर हथियार है. 

    10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के सवाल पर कहा कि थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जल्द ही इसपर काम शुरू किया जा रहा है. मंत्री ने एसटीइटी और टीईटी अभ्यर्थियों के धरना देने के सवाल पर कहा कि इन लोगों की जल्द बहाली की जाएगी. बता दें कि उन्होंने पदभार लेने के बाद करीब दो घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा को बेहतर किया जाय क्योंकि शिक्षा ही विकास के रास्ता खोलती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news