पटना(PATNA): पटना मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. इस बैठक में राज्य सरकार ने कई विभागों में पदों के सृजन का निर्णय लिया है. स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन में नए पदों के सृजन के साथ कुल 7948 नए पद के सृजन का फैसला कैबिनेट ने लिया है. ये फैसला लिया गया है कि आपदा प्रबंधन का खुद कैडर होगा.
नगरपालिका चुनाव के लिए 62 करोड़ की मंजूरी
वहीं नगर पालिका आम चुनाव के लिए कैबिनेट ने बिहार आकस्मिकता निधि से 62 करोड़ की मंजूरी दी है. इस पैसे से नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराया जाएगा. इसके साथ ही कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राज्य के 12 जिलों में पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग विभाग की तरफ से उच्च विद्यालय का भवन बनाया जाएगा.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


