Bihar Breaking: अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, 23 घायल   

    Bihar Breaking: अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, 23 घायल   

    रोहतास(ROHTAS):बिहार के रोहतास जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग दो पर गुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर में अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे ट्रैक्टर पर सवार दो श्रद्धालु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तो वहीं  23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक व ट्रैक्टर दोनों पलट गये.  

    अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी  

    वहीं आनन-फानन में एनएचएआई के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया.मृतकों में कैमूर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमापुर गांव निवासी बंधन कहार और अनिल बारी शामिल है. आपको बता दें कि सभी लोग कैमूर जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत उमापुर गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर औरंगाबाद जिला के महुआ धाम जा रहे थे, तभी एनएच दो स्थित टेकारी के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी.  

    सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया है  

    घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर दो की मौत हो गई है. वहीं सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news