Bihar Breaking: मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर स्नान करने गये 4 युवकों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम, पढ़ें हादसे की वजह

    Bihar Breaking: मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर स्नान करने गये 4 युवकों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम, पढ़ें हादसे की वजह

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले से दिल दहलानेवाला हादसा हुआ है, जहां आज गंगा जहाज घाट पर नहाने के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो गई है. पूरा मामला भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट का है. गोताखोरों की मदद से तीन मृत युवक के शव को नदी से निकाल लिया गया, जबकि एक की खोजबीन जारी है. वहीं एक साथ चार युवकों की मौत से पूरे गांव और परिवार में कोहराम मच गया है.

    गहरे पानी में जाने की वजह से हुआ हादसा

    सभी युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहनेवाले थे. इस संदर्भ में घटनास्थल पर मौजूद मृतक के साथियों ने बताया कि सोमवार की पहली सोमवारी को लेकर नवगछिया नया टोला गांव से 11 बच्चे गंगा स्नान के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट आये थे. गहरे पानी में जाने की वजह से 10 लोग डूबने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को बचा लिया गया. जबकि इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    मृतको में 18 साल के शिवम कुमार, 16 साल के सोनू कुमार, 16 साल के आलोक कुमार,18 साल के संजीव कुमार की मौत हो गई. घटना स्थल पर भवानीपुर थाना पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस एक लापता बच्चे के शव के इंतजार में है, फिलहाल तीन युवकों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news