बिहार बोर्ड ने जारी किया डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट,79.08% परीक्षार्थी उत्तीर्ण
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
पटना(PATNA):विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 3,23,313 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,55,468 सफल घोषित किए गए है. इस प्रकार कुल 79.08% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए.
79.08% परीक्षार्थी उत्तीर्ण
रिजल्ट जारी होने के बाद अब राज्य के 306 डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू होगी, जो 5 दिसंबर तक चलेगी. अभ्यर्थी इस अवधि में OFSS के माध्यम से अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन कर सकेंगे. पूरे राज्य में कुल 30,750 सीटों पर नामांकन किया जाएगा.
STET परीक्षा का परिणाम दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा
बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि 16 नवंबर को आयोजित STET परीक्षा का परिणाम दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा.वहीं सक्षमता परीक्षा (चौथा चरण) का रिजल्ट भी इसी अवधि में आएगा.डीएलएड प्रवेश परीक्षा दो चरणों में 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक CBT मोड में आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50% अंकों की योग्यता आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग को 5% की छूट प्रदान की गई है.
4+