Bihar: पति-पत्नी के विवाद के बाद बिना बताए पत्नी चली गई मायके, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

    Bihar: पति-पत्नी के विवाद के बाद बिना बताए पत्नी चली गई मायके, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

    कैमूर(KAIMUR ): अकसर पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोक झोंक तो होते ही रहती है. जहां प्यार होता है वहां लड़ाई होना भी लाजमी है. लेकिन कई बार ये लड़ाई किसी बड़े हादसे का कारण बन जाती है. कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में एक शख्स ने इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी पत्नी उससे लड़ाई कर बिना बताए मायके चली गई.

    पूरा मामला 

    बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आपसी झगड़े के बाद पत्नी बिना बताए मायके चली गई. जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया. मृतक युवक अखलासपुर गांव निवासी राजनाथ नोनिया के पुत्र 25 वर्षीय पुत्र धीरज नोनिया बताया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ जहां पत्नी बिना बताए मायके चली गई. इसी बात को लेकर पति मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया. शुक्रवार सुबह जब बगल के लोग उनके घर गए तो देखा कि बिना दरवाजा बंद किए युवक फांसी के फंदे से झूल रहा था. फिर पुलिस को सूचना दी गई. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा किया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है.

    भभुआ थाना अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

    भभुआ थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के अखिलासपुर में पति-पत्नी के विवाद में पति ने आत्महत्या कर ली. शव को कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. 

    रिपोर्ट: अजीत कुमार कैमूर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news