बिग अपडेट: मंईयां योजना की अबतक नहीं आयी 10वीं किस्त की राशि तो नहीं ले टेंशन, एक साथ मिलेंगे 5 हजार रुपये, जानें जरूरी अपडेट

    बिग अपडेट: मंईयां योजना की अबतक नहीं आयी 10वीं किस्त की राशि तो नहीं ले टेंशन, एक साथ मिलेंगे 5 हजार रुपये, जानें जरूरी अपडेट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) ; अगर आप मंईयां योजना की लाभुक हैं और आपके भी खाते में 10वीं किस्त की राशि अबतक नहीं आयी है तो टेंशन नहीं लें. क्योंकि ऐसी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि उन्हें अब जुलाई के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ यानी की 5 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे. हालांकि राशि ट्रांसफर करने की सरकार की तरफ से कहा गया है कि सिर्फ वैसे ही लाभुकों को राशि भेजी जाएगी जिनकी डीबीटी एक्टिव है, ई-केवाईसी अधूरी नहीं है और जिनका भौतिक सत्यापान पूरा हो चुका है.

    जब तक ये तीनों प्रक्रियाएं पूरी नहीं होंगी, खाते में पैसा नहीं आएगा. इसलिए जिन लाभार्थियों को ₹5000 की संयुक्त राशि चाहिए, उन्हें सबसे पहले अपने दस्तावेज़ों की स्थिति सही करानी होगी. ब्लॉक कार्यालय जाकर आवेदन की स्थिति जांच लें, ज़रूरत हो तो वहां से फॉर्म लेकर तुरंत सुधार का काम कर लें. जो महिलाएँ 10वीं किस्त से वंचित रह गई हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है, इसलिए देर न करें.

    विभाग की गाइडलाइन के आधार पर राशि का भुगतान

    योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

    केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

    मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news