Big Update: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आज भी नहीं होगा ऑपरेशन, JMM केंद्रीय प्रवक्ता ने बताया अब कैसी है उनकी तबीयत

    Big Update: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आज भी नहीं होगा ऑपरेशन, JMM केंद्रीय प्रवक्ता ने बताया अब कैसी है उनकी तबीयत

    रांची(RANCHI): झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नज़र रख रही है. मंगलवार को भी उनके ऑपरेशन को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका. आज (बुधवार) भी डॉक्टरों के उच्चस्तरीय बोर्ड की बैठक में उनका ऑपरेशन आज नहीं करने का फैसला लिया गया है. ये जानकारी जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षांडगी ने दी है. उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनके अभी कुछ और टेस्ट किए जाएंगे जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनके ऑपरेशन पर फैसला लेंगे.  

    रामदास सोरेन फिलहाल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उन्हें अभी तक होश नहीं आया है. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी हालत में सुधार नहीं होता, तब तक ऑपरेशन संभव नहीं है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.

    गौरतलब है कि मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वे बाथरूम में गिर पड़े थे. यह घटना शनिवार सुबह की है. इसके बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर से एयरलिफ्ट करके दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news