बिहार में बड़ा फेरबदल, 59 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

    बिहार में बड़ा फेरबदल, 59 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

    पटना(PATNA): बिहार प्रशासनिक सेवा के 59 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है. यह सभी अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर, अपर समाहर्ता स्तर, उप सचिव स्तर के अधिकारी हैं. एसएफसी के मुख्य महाप्रबंधक उदय प्रताप सिंह को संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.

    इनका हुआ ट्रांसफर

    आरा के अपर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र पासवान को वन एवं पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव सुबोध कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में निदेशक सह अपर सचिव बनाया गया है. वहीं परिवहन विभाग में 8 सालों से जमे ओएसडी अजीव वत्सराज को हटाकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है. वहीं परविहन विभाग में उप सचिव शैलेन्द्र नाथ को मद्ध निषेध विभाग में भेजा गया है.



    Related News