बड़ी खबर: ब्राजील में प्लेन क्रेश, एक साथ चली इतनी जानें, जानिए कैसे हुई ये दुर्घटना

    बड़ी खबर: ब्राजील में प्लेन क्रेश, एक साथ चली इतनी जानें, जानिए कैसे हुई ये दुर्घटना

    TNP DESK- ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना साओ पाउलो के पास हुई है ब्राज़ील सरकार ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि यात्रा करने वाले सभी ब्राजील के नागरिक थे. 

    सूत्रों के अनुसार 62 लोगों को गंतव्य तक ले जा रहा ब्राजील का विमान आकाश में उड़ान भर रहा था तभी अचानक उसके इंजन में खराबी आ गई और वह 17000 फीट की ऊंचाई से जमीन की ओर गिरने लगा.चूंकि यह दुर्घटना दिन के उजाले में हुई इसलिए कई लोगों ने इसे देखा कुछ ने तो इसका वीडियो भी बनाया. एयरलाइंस के लोगों ने कहा कि इसमें सवार सभी 62 लोगों की मृत्यु हो गई है. इनमें चार क्रू मेंबर्स थे. दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मारे गए लोगों के शव को मोर्चरी में रखा गया है.बहुत सारे शव की स्थिति पहचान के योग्य नहीं है क्योंकि गिरने के बाद प्लेन में आग लग गई थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news