बड़ी खबर : रांची पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 सब-इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

    बड़ी खबर : रांची पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 सब-इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में अहम बदलाव किया गया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात 10 सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में स्थानांतरण कर दिया गया है. इस कदम को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग के मद्देनजर किया गया है. नए पदस्थापन से विभिन्न थानों में पुलिस बल को मजबूती मिलेगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है. साथ ही, क्षेत्रवार पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

    इन सब-इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी:
    दीवाकर कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और लुसी रानी को सुखदेवनगर थाना में तैनात किया गया है. वहीं गोल्डी भगत को धुर्वा थाना भेजा गया है. उपेंद्र कुमार दास को पंडरा थाना, स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है.

    इसके अलावा दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरूवा को लालपुर थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना और भवेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में नई तैनाती दी गई है.

    पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस बदलाव से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा. साथ ही आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी.



    Related News