बड़ी खबर:युद्ध की आशंका से साहिबगंज के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़,लोगों में घबराहट

    बड़ी खबर:युद्ध की आशंका से साहिबगंज के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़,लोगों में घबराहट
    देश-विदेश में जारी युद्ध की स्थिति का असर अब भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिलने लगा है जहां झारखंड के साहिबगंज जिले में पेट्रोल की संभावित किल्लत की आशंका को लेकर लोगों में अचानक घबराहट फैल गई है.इसी कारण जिले के कई पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गई.

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):देश-विदेश में जारी युद्ध की स्थिति का असर अब भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिलने लगा है जहां झारखंड के साहिबगंज जिले में पेट्रोल की संभावित किल्लत की आशंका को लेकर लोगों में अचानक घबराहट फैल गई है.
    इसी कारण जिले के कई पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गई.

     लोग बोतल और डिब्बों में भी पेट्रोल लेने की कोशिश कर रहे है

    जानकारी के अनुसार,विदेशों से पेट्रोल आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा के बाद लोग एहतियात के तौर पर बड़ी मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों की ओर दौड़ पड़े,कई लोग बोतल और डिब्बों में भी पेट्रोल लेने की कोशिश करते नजर आए.हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.इसके बावजूद अफवाहों के कारण लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती देखी जा रही है.

    रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news