बड़ी खबर : आम लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका, घरेलू सिलेंडर के इतने बढ़ गए दाम

    बड़ी खबर : आम लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका, घरेलू सिलेंडर के इतने बढ़ गए दाम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये और गैर उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी.

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, प्रति सिलेंडर रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी. 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी. यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे. हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं. इसलिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि का बोझ जो आपने देखा है, वह उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा.

    आपको बता दें कि सोमवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसके मुताबिक पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी.

     



    Related News