बिहार में चुनाव से पहले बड़ा खेला, राजद सुप्रीमो लालू यादव का बड़ा बयान, कहा-महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

    बिहार में चुनाव से पहले बड़ा खेला, राजद सुप्रीमो लालू यादव का बड़ा बयान, कहा-महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

    पटना (PATNA) : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के आवास पर आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में  दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था. जिसके लिए खुद पारस ने जाकर लालू यादव को भोज में आने का न्यौता दिया था. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार  को दही-चूड़ा भोज में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के घर पहुंचे. दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली. इसके बाद से ही बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. गया. 

    वहीं जब लालू यादव  पशुपति पारस के घर से  बाहर निकले तो वे मीडिया से भी मुखातिब हुए. उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में बड़ा बयान दिया. मीडिया ने जब लालू यादव से सवाल किया की क्या पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल होंगे? तो जवाब में लालू यादव ने कहा की हा पारस जी महागठबंधन में आयेगें. उनके इस बयान के बाद से बिहार के राजनीतिक दलों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है.

    मंगलवार की शाम जब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस लालू यादव से मिलने पहुंच थे तब ही से चर्चाओं का बाजार गर्म था. लोग अटकलें लगा रहे थे कि इन दोनों की मुलाकात का असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news