टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चाईबासा में सुरक्षाबलों के जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल शनिवार को सुरक्षाबलों के जवानों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मरादिरी के जंगली क्षेत्र से पांच किलों का एक आईईडी बम बरामद किया है. फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाबलों ने मौके पर ही आईईडी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है.
जंगलों में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता है मौजूद
आपकों बता दें कि इन दिनों चाईबासा का गोइलकेरा जंगल नक्सलियों का गढ़ माना जा रहा है. जहां भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है. इसे देखते हुए नक्सली ऑपरेशन जारी है. यहां आए दिन सुरक्षाबलों के जवान नक्सली के बंकर समेत कई आईईडी बम बरामद कर रहे है. लेकिन इसके बावजूद भी नक्सली सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाने के लिए आईईडी बम बिझा रहे है.
खात्में तक जारी रहेगा नक्सली अभियान
हाल के दिनों में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि झारखंड में नक्सलियों के खात्में तक लगातार कार्रवाई की जाएगी. हालांकि कई बार सुरक्षबलों को नुक्सान भी उठाना पड़ता लेकिन, नक्सलियों के विरूद्ध यह ऑपरेशन जारी रहेगा.


