CHAIBASA BIG BREKING: IED ब्लास्ट में दो सुरक्षाबल के जवान घायल,रांची लाने की तैयारी  

    CHAIBASA BIG BREKING: IED ब्लास्ट में दो सुरक्षाबल के जवान घायल,रांची लाने की तैयारी

    चाईबासा (CHAIBASA): कोल्हान  के जंगल में एक बार फिर सर्च अभियान पर निकले जवान नक्सलियों के बिछाए आईडी बम की चपेट में आ गये.  जिसके चलते ब्लास्ट में  दो सुरक्षाबल के जवान घायल बताए जा रहे हैं. दरअसल, गोइलकेरा के जंगल में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना पर CRPF झारखंड पुलिस संयुक्त अभियान पर निकली थी. इसी दौरान दो जवान आईडी बम की चपेट में आ गए. दोनों घायल को कोल्हान के जंगलों से हेलिकॉप्टर के जरिए रांची लाया जा रहा है.

    बता दें कि झारखंड में शांत पड़े नक्सली संगठन दोबारा घटना को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. लगातार नक्सली राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपनी गतिविधि बढ़ा रहे है. आए दिन नक्सली चाईबासा के जंगलों में आईडी बिछाकर सुरक्षा बल के जवानों औऱ निर्दोष ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे है.

    बता दें कि 8 सितंबर को चाईबासा में नक्सलियों ने मुखबिर करने के आरोप में बीएसएफ के पूर्व जवान सुखलाल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद 13 सितंबर को कोल्हान के वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में ट्रैक्टर के खलासी की मौत. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हालांकि 19 सितंबर को गोईलकेरा थाना औऱ 26 सितंबर को टोंटो थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम बरामद किया था. नक्सलियों के इस चहलकदमी को देखते हुए सुरक्षा बल आज सर्च अभियान पर निकले थे. तभी एक और आईडी विस्फोट हुआ और इसकी चपेट में सुरक्षाबल के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए. खबर लिखे जाने तक घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी की जा रही थी.

       



    Related News