BIG BREAKING: फॉल घूमने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, इलाके में मचा कोहराम 

    BIG BREAKING: फॉल घूमने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, इलाके में मचा कोहराम 

    रांची(RANCHI) : झारखंड की राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरु फॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई. मरने वाले में दो सगे भाई बताए जा रहे है, वहीं एक दोस्त शामिल है. तीन युवकों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोता खोर की मदद से शव को निकाला गया. बताया जा रहा है कि सभी घूमने के लिए सुबह निकले थे. इसी दौरान हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि दो भाई रांची के हेहल के रहने वाले है, वहीं एक के चान्हो करकट गांव का है. 

    सुबह ही घर से घूमने के लिए तिरु जल प्रपात निकले थे. इस दौरान करीब 12 बजे अचानक हादसे के सिकार हो गए. मृतक में दो सगे भाई शामिल है. आशीष कुमार व अंकुर कुमार पिता पद्मलोचन दास रांची हेहल के रहनेवाले थे जबकि तीसरा युवक दीपक गिरी, पिता-अशोक गिरी चान्हो करकट गांव का निवासी था. सभी की उम्र 20-25 के लगभग है. घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया.

    रिपोर्ट-समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news