BIG BREAKING: ट्रिपल मर्डर से दहल उठा रांची, आधी रात में सिलबट्टे से कूचकर पत्नी समेत दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

    BIG BREAKING: ट्रिपल मर्डर से दहल उठा रांची, आधी रात में सिलबट्टे से कूचकर पत्नी समेत दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके मैकलुस्कीगंज में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है. पत्नी और उसके दो मासूम बच्चे की हत्या कर दी गयी. यह हत्याकांड घर के अंदर ही अंजाम दिया गया है. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है. बताया गया है कि मामूली विवाद शुरू हुआ. जिसके बाद सिलबट्टे से कूचकर पहले रेनू देवी 29 वर्ष की हत्या की इसके बाद चार साल और पांच साल के दोनों बच्चो को भी मार दिया.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक रवि लोहरा अपने ससुराल मैकलुस्कीगंज के धुप बस्ती में रहता था.हमेशा झगड़ा होता रहता था लेकिन देर रात ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था.एक हस्ता खेलता परिवार खत्म हो गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद रवि लोहरा फरार हो गया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है. साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है.

    रिपोर्ट-समीर



    Related News