BIG BREAKING: विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला पाकिस्तानी मेजर मुठभेड़ में ढेर

    BIG BREAKING: विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला पाकिस्तानी मेजर मुठभेड़ में ढेर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 2019 में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को हिरासत में लेने का दावा करने वाले पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह मुठभेड़ में ढेर हो गया. घटना को लेकर बताया जा रहा कि पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के साथ हुई मुठभेड़ में मोइज अब्बास शाह मारा गया है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने टीटीपी के हमले में मेजर मोइज़ अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उन्होंने मुठभेड़ में टीटीपी के 11 सदस्यों को मार गिराया है.

    पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, मेजर मोइज अब्बास शाह के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी, जिसका नेतृत्व स्पेशल सर्विस ग्रुप के अधिकारी मेजर मोइज अब्बास शाह कर रहे थे. इस दौरान पाकिस्तानी सेना और तहरीक-ए-तालिबान के बीच हुई गोलीबारी में आतंकवादियों की गोली लगने से पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रानउल्लाह की मौत हो गई.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news