BIG BREAKING: एनकाउंटर में ढेर हुआ एक करोड़ का इनामी नक्सली, जारी है भीषण मुठभेड़

    BIG BREAKING: एनकाउंटर में ढेर हुआ एक करोड़ का इनामी नक्सली, जारी है भीषण मुठभेड़

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सामने आ रही है. जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया. बता दें कि सुधाकर नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था. यह मुठभेड़ बीजापुर के घने जंगलों में हुई, जहां लंबे समय से नक्सली गतिविधियां चल रही थीं.

    घटना की पुष्टि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है. हालांकि सुधाकर के मारे जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मुठभेड़ के बाद इलाके की लगातार सर्चिंग की जा रही है. जवान अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है. सुधाकर नक्सली संगठन में अहम भूमिका निभाता था और उसे कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था.

     



    Related News