Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की. इसमें 12 प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. आज के बैठक में एमएसएमई विशेष छूट विधेयक को मंजूरी दी गई है. वहीं, छठा वेतनमान पाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा है. इसके साथ ही पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा है.

    इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

    • एमएसएमई विशेष छूट विधेयक को मंजूरी
    • बीएसआईडीसी के बकाया भुगतान के लिए 13 करोड़ रुपये की मंजूरी
    • आंगनबाड़ी सेविका सहायिका नियमावली में संशोधन
    • छठा वेतनमान पाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
    • पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा
    • झारखंड कारखाना संशोधन नियमावली को मंजूरी
    • कारखाना संशोधन विधेयक 2024 को मंजूरी

     

     



    Related News