BIG BREAKING : चाईबासा के सारंडा जंगल में फिर आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल, एअरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

    BIG BREAKING : चाईबासा के सारंडा जंगल में फिर आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल, एअरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

    चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत एशिया के सबसे घने जंगल सारंडा में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें सीआरपीएफ 134ए बटालियन के एसआई सुधीर कुमार घायल हो गए हैं. घायल दारोगा को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ, जब सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे.

    मालूम हो कि सारंडा जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं. उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा रखे हैं, जिन पर पैर रखते ही या हल्का झटका लगते ही वे फट जाते हैं. इन विस्फोटों में अब तक कई जवान शहीद हो चुके हैं, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मारे गए हैं. हालांकि, पुलिस ने हाल के महीनों में कई नक्सली ठिकानों को ध्वस्त किया है, जहां बड़ी संख्या में विस्फोटक व अन्य सामान मिले हैं. अब सुरक्षा बल नक्सलियों के सफाए के लिए जोरदार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. गृह मंत्रालय ने भी माना है कि अब झारखंड में नक्सली सिर्फ सारंडा वन क्षेत्र में ही बचे हैं, इसलिए उनका पूरी तरह सफाया करना जरूरी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news