Big Breaking:पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

    Big Breaking:पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी है. पुरी घटना पुरुलिया टाटा एनएच 18  की है.जहां बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्रथमिक विद्यालय के पास भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं कई  लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए है.

    कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

    घटना की मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर 9 लोग पुरुलिया से झारखंड की ओर जा रहे थे तभी बलरामपुर की ओर  से एक रहे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमे 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वही सभी मृतके के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

    सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे

    मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन अनियंत्रित हो गया और बगल के धान के खेत में जाग घुसा और पलट गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news