BIG BREAKING : हज़ारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को पत्नी की हत्या के मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

    BIG BREAKING : हज़ारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को पत्नी की हत्या के मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

    रांची (RANCHI) : हज़ारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को पत्नी की हत्या के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की एकलपीठ ने बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है. बताते चलें कि अशोक कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी की हत्या का मामला दर्ज है, जिसकी जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

    बता दें कि अशोक कुमार को 10 फरवरी 2025 को जेल भेजे जाने की तिथि से सरकार ने उन्हें निलंबित किया था. कार्मिक विभाग ने अशोक कुमार के निलंबन की अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद अशोक कुमार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देंगे. पुलिस ने 10 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पत्नी की हत्या के आरोप में अशोक कुमार के विरुद्ध हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news